800+ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पदों पर उत्तराखंड सरकार ने 24 मार्च से ऑनलाइन आवेदन मांगे

उत्तराखंड सरकार  ने  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ  के लिए  800  से अधिक पदों पर भर्ती 2022  शुरू की है आवेदन करने की तिथि  24  मार्च 2022  है | 

उत्तराखंड – महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ  के पदों पर भर्ती शुरू 

उत्तराखंड  चिकित्सा  सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार  कल्याण विभाग में ग्रुप ग  के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ  के खाली पदों के लिए विज्ञापन  जारी कर जानकारी दी है  कि   इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया  24 /03 /2022  से शुरू होनी है और  13 /04 /2022  तक चलेगी | इन पदों पर आवेदन करने वाली लड़किया  निशुल्क  ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करा सकती है |   उत्तराखंड महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ  की भर्ती के लिए आवेदन  उत्तराखंड  चिकित्सा  सेवा चयन बोर्ड की पोर्टल  www.ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन करना है | बोर्ड  ने कक्षा बारहवीं पास के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ  के लिए भर्ती  निकाली है |

महिला कार्यकर्ताओ  की भर्ती  के लिए आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना  जारी होने की तिथिमार्च 15, 2022
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भिक तिथिमार्च 24, 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिअप्रैल 13, 2022  ( सायं 5  बजे तक )

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती केटेगरी वाइज विवरण 

  • जनरल – 533  पद
  • ईडब्ल्यूएस – 55  पद
  • ओबीसी – 55
  • एससी -133
  • एसटी – 48

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार  द्वारा  भारतीय नर्सिंग  परिषद, नई दिल्ली द्वारा  समय -समय पर निर्धारित शैक्षिणक योग्यता एवं उक्त के अनुरूप बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता  ( महिला /लड़की ) प्रशिक्षण  कोर्स ( जिसमे 6  महीने का प्रसव प्रशिक्षण  शामिल ) किया हो | उम्मीदवार  उत्तरखंड  नर्सेज  और मिडविफ्ज़  काउंसलिंग में सम्यक रूप से पंजीकृत हो |

उत्तराखंड महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा 

आयु की गणना की निश्चायक तिथि 1 जुलाई 2021 है. अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2021 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 42 साल होनी चाहिए

आवेदन कैसे करें ?

आवेदन करने के लिए  सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाएं| अब सेक्शन में जाकर  भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें | इसके पश्चात  ईमेल  आईडी  और मोबाइल नंबर  खुद को पंजीकृत करें | अब स्क्रीन पर आवेदन पत्र प्रदर्शित  होगा, जिसमे मांगी गई जानकारी दर्ज करें | अंत में स्कैन  की गई  पिक्चर और  हस्ताक्षर अटैच कर आवेदन पत्र जमा करें।भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2022 से शुरू होगी और 13 अप्रैल तक चलेगी. उत्तराखंड महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए आवेदन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन करना है|  इस भर्ती के लिए आवेदन सभी वर्ग की अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क है|

कम्पलीट डिटेल्स चेक करने  के लिए  यहां क्लिक करें 


Leave a Comment